Date: 18/04/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

विधानसभा के गलचौर में भव्य महिला सम्मेलन, सैकड़ों महिलाओं की हुई सहभागिता
 

4/14/2026 12:05:13 PM IST

36
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara : भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत आज बड़हरा विधानसभा के सरैया मंडल स्थित गलचौर में एक बड़े महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषुमलता कुशवाहा ने की, जबकि संचालन महामंत्री शालिनी सिंह ने किया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट पुनम सिंह उपस्थित रहीं। अतिथियों ने सैकड़ों महिलाओं को अंगवस्त्र और फूलमालाओं से सम्मानित किया। मौके पर सरैया मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है, जो देश और समाज के विकास के लिए आवश्यक है। केंद्र की मोदी सरकार और बिहार में नीतीश कुमार ने महिलाओं को अभूतपूर्व सम्मान दिया है।”उन्होंने छात्राओं के लिए साइकिल, पोशाक, पुस्तक योजनाओं और स्वयं सहायता समूहों को मिल रहे ऋण का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाएँ आज स्वावलंबन की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रही हैं।प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट पुनम सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीति और समाज में नए अवसर प्रदान कर रहा है। वहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषुमलता कुशवाहा ने महिलाओं से अपने अधिकारों व सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर आगे बढ़ने की अपील की।सम्मेलन में शालिनी सिंह, संध्या सिंह और सुगंधा देवी ने भी अपने विचार रखे।
 
 
कोलयांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट