Date: 10/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

यूपी पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ,चार पुलिस कर्मी घायल , दो की स्थिति गंभीर 
 

3/8/2026 2:50:38 PM IST

31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में आज अहले सुबह  यूपी के गोरखपुर से आई पुलिस टीम की वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे चार पुलिस कर्मी घायल हो गए जिसमे दो की हालत चिंताजनक बानी हुई है। बताया जा रहा है कि यूपी में हुई एक वारदात के सिलसिले में पुलिस टीम मुंगेर होते हुए जमुई जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हो गई। हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना हवेली खड़गपुर–बरियारपुर मुख्य मार्ग एनएच-333 पर शामपुर थाना क्षेत्र के धपरी के पास रविवार सुबह करीब चार बजे हुई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांस थाना की पुलिस टीम एक मामले की जांच के सिलसिले में सड़क मार्ग से मुंगेर होते हुए जमुई जा रही थी। इसी दौरान चालक को झपकी आ जाने से चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में पुलिस पदाधिकारी नीरज राय, अभिजीत उपाध्याय, संजीत सिंह और जयप्रकाश यादव घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया।इधर सूचना मिलने के बाद शामपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि घायल नीरज राय और जयप्रकाश यादव की हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें मुंगेर रेफर किया गया है, जबकि अन्य दो पुलिसकर्मियों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में ही चल रहा है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट