Date: 09/03/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ पुलिस ने प्रिंस गैंग का एक शूटर सुदीश ओझा को ठोका!,दो घायल 

3/8/2026 6:32:01 PM IST

60
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :  सरायढेला थाना क्षेत्र में धनबाद पब्लिक स्कूल के पास आज पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार कुख्यात प्रिंस गैंग का एक शूटर इलाके में रंगदारी (लेवी) वसूलने पहुंचा था। इसकी सूचना मिलते ही सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद अपराधियों ने पुलिस टीम पर बम और गोली से हमला कर दिया।अचानक हुए हमले के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली लगने से प्रिंस गैंग का एक शूटर सुदीश ओझा घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। इस मुठभेड़ में सरायढेला थाना के एसआई बालमुकुंद भी घायल हो गए हैं। घायल पुलिस अधिकारी और अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है और फरार अपराधी की तलाश में छापेमारी जारी है।पुलिस का कहना है कि लेवी वसूली की सूचना पर कार्रवाई की गई थी। मामले की जांच जारी है और जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क