Date: 19/03/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
3/18/2026 4:25:57 PM IST
52
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में बकरी चोर गिरोह और ग्रामीणो के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा आज देखने को मिला. हितकू के एक जागरूक ग्रामीण की सूझबूझ से न केवल बकरी चोरी के एक बडे गिरोह का भंडाफोड़ हुआ, बल्कि चोरी की 12 बकरियाँ भी कार से बरामद की गई. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी मोहम्मद इंजमाम को गिरफ्तार किया है जो मानगो आजादनगर निवासी है। जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से फरार होने मे सफल रहे. पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है।....बताया जाता है कि सुंदरनगर के हितकू निवासी लाल बाबू सिंह की दो बकरियों पिछले दिनो चोरी हुई थी. चोरी के समय लाल बाबू ने एक संदिग्ध कार का नंबर नोट कर लिया था और लगातार उसकी तलाश में थे. बुधवार सुबह जब उन्होंने उसी कार को दोबारा इलाके में देखा, तो बिना समय गंवाए उन्होंने अपनी गाड़ी से उसका पीछा शुरू कर दिया. हितकू से परसुडीह तक करीब कई किलोमीटर तक चले इस पीछा के दौरान लाल बाबू “चोर चोर" का शोर मचाते रहे. परसुडीह मेन रोड पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर कार को रोक लिया. कार रुकते ही उसमें सवार दो बदमाश भाग निकले, लेकिन भीड ने एक को दबोच लिया. जब कार की डिक्की और पिछली सीट की तलाशी ली गई, तो उसमें ठूंस ठूंस कर भरी गई 12 बकरियां मिलीं, जिन्हें देखकर लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी.इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया.पुलिस ने कार को जब्त कर लिया और और आरोपी से पूछताछ कर रही है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव,इलाके में सनसनी,पुलिस ने बताया ....
#
जमीनी विवाद में चली लाठी डंडे ,6 लोग घायल ,छानबीन में जुटी पुलिस
#
नदिया के पार फिल्म की तरह आठ माह बाद हुआ गूंजा का विपुल ,दो पक्ष के अधिवक्ता ने निभाई ये रस्म ?
#
कान झपटा गैंग ने महिला की छीनी कान की बाली ,कान झपटा गैंग की तस्वीर सीसीटीवी में हुआ कैद, पुलिस तलाश में जुटी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मृतक शुभ्रज्योति नंदी के पिता ने आवेदन देकर साकची थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार
#
बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह जैसे महान नेता की प्रतिमा का अनावरण करना उनके लिए गौरव का की बात है -सम्राट चौधरी
#
झारखंड की पहली 8 लेन सड़क फिर धंसी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
#
भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में सांसद व बाघमारा विधायक ने किया पदयात्रा,सांसद ढुल्लू महतो ने विरोधियो को कहा
#
सड़क सुरक्षा माह को मेमको मोड़ पर चला जागरूकता कार्यशाला ,एसएसपी ने चलाया “अक्षर अभियान”