Date: 19/03/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नदिया के पार फिल्म की तरह आठ माह बाद हुआ गूंजा का विपुल ,दो पक्ष के अधिवक्ता ने निभाई ये रस्म ? 

3/18/2026 4:25:57 PM IST

70
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad  :औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित मंदिर में आज जमानत पर जेल से बाहर आए एक प्रेमी की शादी उसके प्रेमिका के साथ धूमधाम से कराइ गई। इसका गवाह बने दोनों पक्षों के अधिवक्ता जिनकी  उपस्थिति में यह कदम उठया गया । यह शादी नबीनगर के टंडवा थाना क्षेत्र के गम्भीडीह गांव निवासी गूंजा कुमारी और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलाढ़ गांव निवासी विपुल कुमार के साथ संपन्न हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विपुल की मौसी गम्भीडीह गांव में रहती है। विपुल अपने मौसी के घर बराबर जाया करता था। इसी दौरान उसकी आँखें गुंजा के साथ हो गई और दोनों नदिया के पार के फिल्म की तरह अपनी शादी के ताने बाने बुनने लगे। लेकिन घर परिवार की स्थिति और अलग अलग जाति होने के कारण उनकी शादी में अड़चन आने लगी। ऐसी स्थिति में साथ जीने और साथ मारने की कसम खाते हुए विपुल अपनी गूंजा को भगा ले गया और दूसरे प्रदेश में रहने लगा। इसी बीच गूंजा ने एक बच्चे को जन्म भी दिया। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। लेकिन विपुल के दिमाग में खुराफात जमा हो गया और उसने गूंजा को मायके भेजकर फरार हो गए। न कोई बात न किसी प्रकार का संबंध उसकी तरफ से नहीं हुआ। अंत में थक हार कर गूंजा के परिजनों ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होते ही एक्शन में आई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आठ माह के बाद जमानत पर रिहा हुए गूंजा और विपुल के अधिवक्ताओं ने दोनों के परिवार के साथ आपसी तालमेल बैठाकर एक पंचायती कराई। जिसमें विपुल ने गूंजा को अपने साथ रखने और जीवन यापन करने की स्वीकृति दी। दोनों परिजनों के आपसी  सहमति से जमानत पर छुटे विपुल की सभी परिवार के सदस्यों के बीच शादी कराई गई।
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश की रिपोर्ट