Date: 23/03/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ECL के क्वार्टर में मिला युवक की शव,परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल,जाँच में जुटी पुलिस 
 

3/22/2026 4:59:12 PM IST

32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :- धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति कॉलोनी स्थित ईसीएल क्वार्टर में एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान काजल राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, काजल राय देर शाम अपने क्वार्टर पहुंचे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य पास के गांव में कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। रातभर युवक घर में अकेला था। सुबह जब परिजन कीर्तन से लौटे और घर का दरवाजा खोला, तो अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। काजल राय खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हर एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
 
ब्यूरो रिपोर्ट कोयलांचल लाइव


सम्बंधित खबरें

#  दो मुंह और चार आंखों वाले एक बछड़े को गाय ने दिया  जन्म ,पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने इसे बताया जन्मजात विकृति
#
गया जिले के बहेरा-डोभी मार्ग पर डाक पार्सल लिखा वहान से से 394 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 2 करोड़ का गांजा.
 

# पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिए में से निकलने लगी धुआं,  30 मिनट तक रुकी रही गाड़ी, स्थिति सामान्य होने के बाद रांची के लिए  रवाना
#
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन, नदियों के संरक्षण और जल समानता पर हुआ मंथन
 

# जमशेदपुर...स्वर्णरेखा नदी के किनारे से बालू की खुदाई के दौरान एक विशाल जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया,पुलिस कर रही जाँच