Date: 17/04/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 8 लाइन के पास अर्धनिर्मित बाउंड्री में मिला सफाई कर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

2/11/2026 3:38:02 PM IST

124
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  :- -बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के 8 लाइन इलाके में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सुशनीलेवा अर्धनिर्मित बाउंड्री के अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान लगभग 50 वर्षीय मनोज राम के रूप में हुई है, जो पेशे से सफाईकर्मी था और कचरा उठाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि मनोज बापू नगर इलाके में किराए के मकान में रहता था और अक्सर घर के बाहर ही सो जाया करता था, कभी बस्ती तो कभी आसपास के इलाकों में रात बिताता था।परिजनों के अनुसार अचानक शव मिलने की सूचना मिली, जब मौके पर पहुंचे तो शरीर में कोई हरकत नहीं थी और उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी सुनीता ने आशंका जताई है कि ठंड के कारण मनोज की मौत हुई होगी, हालांकि मौत के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बरवाअड्डा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
 
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट