Date: 25/03/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गैंगस्टर प्रिंस खान और सांसद ढुल्लू महतो के बीच संबंधों का हो उच्चस्तरीय जांच- जयराम महतो 

3/24/2026 4:08:24 PM IST

48
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Anchor:- गैंगस्टर प्रिंस खान और सांसद ढुल्लू महतो के बीच संबंधों को लेकर डुमरी विधायक जयराम महतो ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की। जयराम महतो एक केस के सिलसिले में धनबाद कोर्ट पहुंचे थे। जहा उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कथित तौर पर गैंगस्टर प्रिंस खान और सांसद ढुल्लू महतो के बीच संबंधों को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। विधायक जयराम महतो ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को "सफेदपोश" छवि बनाए रखनी चाहिए, ना कि अपराधियों के सहयोगी के रूप में सामने आना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर गैंगस्टर और जनप्रतिनिधियों के बीच संबंधों की बातें सही साबित होती हैं, तो इसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता अपने प्रतिनिधियों को इसलिए चुनकर भेजती है, ताकि वे उनके हक और अधिकार की आवाज बनें, ना कि अपराध जगत से जुड़कर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दें।इसके अलावा, विधायक ने मंत्री इरफान अंसारी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी अक्सर सुर्खियों में बने रहने की कोशिश करते हैं और उनके व्यवहार में अब भी बचपना झलकता है।धार्मिक आयोजनों पर बोलते हुए जयराम महतो ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मोहर्रम में डीजे बज सकता है, तो सरहुल और रामनवमी जैसे पर्वों में भी इसकी अनुमति मिलनी चाहिए।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क