Date: 17/04/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

क्रिकेट खेलने के दौरान एक 14 वर्षीय बच्चे की हुई मौत 

3/1/2026 1:36:08 PM IST

119
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :  मुंगेर के पोलो मैदान में अचानक उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब क्रिकेट खेलने के दौरान एक 14 वर्षीय बच्चे की अचानक सीने में दर्द होने के बाद उसकी मौत हो गई। बताया जाता है की  पोलो मैदान कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बड़ी संदलपुर निवासी विश्वनाथ आनंद का पुत्र शिवानंद रोज की तरह अपने भाई विवेक और दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने आया था। खेल के दौरान अचानक उसके सीने में दर्द हुआ और वह मैदान में ही गिर पड़ा।साथी खिलाड़ियों ने पहले उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। एक खिलाड़ी ने मौके पर सीपीआर भी दिया, फिर भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। आनन-फानन में साथी खिलाड़ी और उसका छोटा भाई उसे लेकर मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी वार्ड में बेटे के शव से लिपटकर मां का रो-रोकर बुरा हाल था। मासूम की मौत और परिजनों के करुण क्रंदन से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को मैदान से मृत अवस्था में लाया गया था। कई बार हृदय की ऐसी बीमारियां होती हैं जिनका पहले पता नहीं चलता। कार्डियोमायोपैथी जैसी बीमारी में हृदय गति अचानक प्रभावित होने से सडन डेथ हो सकती है। ऐसी घटमा इनदिनों लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों और युवाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच और सतर्कता बेहद जरूरी हो गई है, ताकि ऐसी घटनाओं को समय रहते रोका जा सके।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज खान की रिपोर्ट