Date: 29/03/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धूमधाम से मनाई जा रही
भोजपुर
में मनी रामनवमी, जिला प्रशासन व पुलिस बल का फ्लैग मार्च से ....
3/27/2026 1:00:28 PM IST
40
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: बिहार के भोजपुर में रामनवमी का पावन पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। जिले के मुख्यालय आरा सहित सभी प्रखंडों में भगवान राम की झांकियों और शोभा यात्राओं के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो गया है।रामनवमी पर्व पर सबसे पहला और प्रमुख भव्य राम जुलूस नगर थाना क्षेत्र स्थित रामगढ़िया मठिया से निकाला गया, जो शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पारंपरिक ढंग से रमना मैदान में समाप्त हुआ। शोभायात्रा में राम, सीता, हनुमान सहित विभिन्न देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएँ और डीजे की ताल पर झूमते भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। जुलूस के सुचारू संचालन और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भोजपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज स्वयं सड़कों पर उतरे और पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर शहर का जायजा लिया। हर चौक-चौराहे पर मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात देखे गए। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी भीड़ पर निगरानी रखी जा रही है। रामनवमी के अवसर पर शहर के हर वार्ड से अलग-अलग झांकियां निकाली गईं, जिसमें भगवान राम, माता सीता, बजरंगबली समेत अन्य देवी-देवताओं की भव्य प्रतिमाओं ने लोगों का मन मोह लिया। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। वही पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि भोजपुर में रामनवमी का पर्व हर साल की तरह इस बार भी भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रशासन की सतर्कता और श्रद्धालुओं के सहयोग से पूरे जिले में माहौल शांतिपूर्ण और उत्सवमय बना हुआ है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मन की बात में बोले पीएम मोदी, गहरा रहा पेट्रोल-डीजल का संकट
#
जय श्रीराम के नारों के साथ निकला विजय बजरंग अखाड़ा से भव्य जुलुस,पुलिस दिखी मुस्तैद
#
नगर निगम की बैठक में 11 जोनल कमिटियों का गठन, विकास योजनाओं पर तेज़ी से काम की तैयारी
#
रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी सहित एक दर्जन ट्रेनें चलेंगी इस रूट से
#
“हैप्पी स्ट्रीट: नशा मुक्ति का संदेश और स्वस्थ जीवन की ओर धनबाद के बढ़ते कदम”
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
Dhurandhar 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज़, मेकर्स ने फैंस के लिए पेड प्रिव्यू शोज किया प्लान
#
नगर निकाय चुनाव को लेकर लोगो में दिखी ख़ुशी, नामांकन पत्र खरीदने की प्रक्रिया जारी
#
वार्ड नंबर 40 में विकास की गंगा बहाना मेरे लक्ष्य व सपना: मंजू कुमारी
#
Big Breaking :चाचा ने म्यूजिक सिस्टम को चालू कर भतीजी समेत दो भतीजे को गला रेत की हत्या, मौके पर पहुंचे एसडीपीओ
#
नगर परिषद के चेयरमैन बाबू भाई की झामुमो में हुई घर वापसी,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्वागत