Date: 30/03/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दुर्गा मंदिर का ताला तोड़ ले उड़े दान पेटी और आभूषण 
 

3/29/2026 12:44:02 PM IST

49
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : कतरास थाना क्षेत्र के कोलडंप स्थित दुर्गा कॉलोनी में बीती रात चोरों ने दुर्गा मंदिर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और मंदिर परिसर में रखे सामान बिखरा हुआ मिला । चोरो ने दान पेटी से नगदी के साथ-साथ मां दुर्गा की प्रतिमा पर लगे आभूषण भी चोरी कर फरार हो गए।घटना की जानकारी स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि वे रात करीब 1:30 बजे अपने परिजन को स्टेशन से लेने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर मंदिर के टूटे हुए ताले पर पड़ी। पास जाकर देखने पर मंदिर के अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला और दान पेटी खाली मिली। साथ ही प्रतिमा से आभूषण भी गायब पाए गए।घटना की सूचना तत्काल कतरास थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी करने तथा मंदिर की सुरक्षा  की मांग की है।
 
 
कोलयांचल लाइव के लिए बाघमारा से कशीनाथ की रिपोर्ट