Date: 30/03/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लाइन गई अलिशा अग्रवाल , ठुमका लगाना थानेदारी  पर पड़ी भारी 

3/29/2026 11:22:11 PM IST

148
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : थानेदारी छोड़कर वर्दी पहनकर सार्वजनिक मंच से ठुमका लगा कर पुलिस की वर्दी दागदार करने वाली  अलिशा अग्रवाल की थानेदारी छीन गई ।वर्दी में उनके डांस का वीडियो चलने के बाद धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने उन्हें लाइन क्लॉज कर दिया है ।अलिशा अग्रवाल भोजपुरी के फूहड़ और अश्लील गाना राजा जी तोड़ दीही पलंग सागवान के गाना पर वर्दी में बेजोड़ ठुमका लगा रही थी ।इस बात से अंजान होकर की उनका यह आचरण पुलिस अधिकारी एवं पुलिस के विपरीत है । और हुआ भी यही सार्वजनिक मंच पर पलंग तोड़ना उनकी थानेदारी पर भारी पड़ गया ।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क