Date: 29/03/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा,नकद स्वीकार नहीं 
 

3/29/2026 2:01:11 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :एक अप्रैल 2026 से देशभर में नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा होने जा रहा है। टोल दरों में 4-5 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू होगी, जिसका असर झारखंड के मैथन टोल प्लाजा सहित सभी प्रमुख टोल प्लाजा पर पड़ेगा। नई दरें लागू होने के बाद निजी और व्यावसायिक वाहनों को ज्यादा शुल्क देना होगा, जिससे यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।झारखंड-पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित मैथन  टोल प्लाजा से गुजरने पर वाहनाों से पांच से 15 रुपये तक ज्यादा टोल किराया चुकाना होगा। जबकि मासिक टोल किराए में दस रुपये की वृद्धि की गई है। इसके लिए एनएचएआई प्रबंधन ने बढ़ा हुआ टोल टैक्स की सूची तमाम टोल प्लाजा प्रबंधन को भेज दी है। मैथन टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल से टोल दरें बढ़ जाएंगी, जिससे वाहनों पर 5 से 15 रुपये और मासिक पास पर 10 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। एनएचएआई के निर्देशानुसार, अब टोल का भुगतान केवल फास्टैग और यूपीआई से होगा, नकद स्वीकार नहीं किया जाएगा।
 
संजना सिंह कोलयांचल लाइव डेक्स