Date: 31/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गोमो स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर बढ़ी पहल, सांसद ने रेल मंत्री को सौंपा प्रस्ताव
 

3/31/2026 12:18:55 PM IST

29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad:धनबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद ढुल्लू महतो ने गोमो स्टेशन पर लंबी दूरी की 12 ट्रेनों के ठहराव को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष औपचारिक प्रस्ताव रखा है। इस सिलसिले में उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर क्षेत्र की जरूरतों से अवगत कराया।जानकारी के अनुसार, गोमो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से ट्रेनों के ठहराव को लेकर मांग पत्र सौंपा गया था। इसके बाद सांसद ने मामले को प्राथमिकता देते हुए नई दिल्ली में रेल मंत्री से भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो जंक्शन न सिर्फ ऐतिहासिक महत्व रखता है, बल्कि यह कोयलांचल और आसपास के जिलों के लिए एक प्रमुख रेलवे केंद्र भी है।सांसद ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि यदि प्रस्तावित ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित होता है, तो धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी और छात्रों तथा मरीजों को आवागमन में राहत मिलेगी।जिन 12 ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई है, उनमें पारसनाथ एक्सप्रेस, जोधपुर सुपरफास्ट, अजमेर सुपरफास्ट, पूर्वा एक्सप्रेस सहित रांची-वाराणसी और हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।रेल मंत्री की ओर से प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाए जाने के बाद स्थानीय व्यापारिक संगठनों में उम्मीद जगी है। अब निगाहें रेल मंत्रालय के अंतिम निर्णय पर टिकी हैं, जो गोमो स्टेशन की कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास की दिशा तय कर सकता है।जिन ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई है, वे हैं:12941/12942 पारसनाथ एक्सप्रेस,11045/11046 कोल्हापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस,12307/12308 जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस,12987/12988 अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस,12357/12358 दुर्गियाना एक्सप्रेस,13167/13168 आगरा कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस,12379/12380 अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस,12371/12372 बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस,20888/20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस,22303/22304 हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस,06064/06063 धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल एक्सप्रेस,12381/12382 पूर्वा एक्सप्रेस
 
 
संजना सिंह कोलयांचल लाइव डेक्स