Date: 06/04/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की एक बार फिर मिली धमकी,खोजी कुत्तों की मदद से पूरे कोर्ट परिसर की जा रही सघन तलाशी
4/6/2026 11:25:29 AM IST
51
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की एक बार फिर धमकी मिली। सोमवार को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद फिर पुलिस हरकत में आई। धमकी भरा मेल आज दिन में 10 बजे आया है , जिसके बाद धनबाद थाना की पुलिस तत्काल हरकत में आई और खोजी कुत्तों की मदद से पूरे कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली गई। डीएसपी विधि व्यवस्था के नेतृत्व में सदर थाना प्रभारी मनोज पांडे के साथ चलाए गए सर्च अभियान के दौरान कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। हालांकि, जांच में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला। इस दौरान कोर्ट का कार्य भी किसी तरह से प्रभावित नहीं हुआ। बताया जाता है कि इससे पहले भी धनबाद कोर्ट को तीन बार इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। हम आपको बता दे की ईमेल से धमकी देने के अमले में पिछले दिनों दिल्ली पुलिस ने ईमेल कर धमकी देने वाले को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 30 मार्च को दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर से 47 वर्षीय श्री निवास लूकस को गिरफ्तार किया था, दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि इसने अपने ईमेल आईडी से ग्यारह सौ धमकी भरे ईमेल कोर्ट व अन्य सरकारी परिसरों को उड़ाने के लिए दी थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद ऐसा लगा था मानो अब ऐसा ईमेल नहीं आएगा, परंतु एक बार फिर आई ईमेल पुलिस को चौकन्ना कर दिया, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इस बार भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। धनबाद कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और धमकी देने वाले की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पैसो के लिए बहू ने सास की पीट-पीटकर की हत्या
#
झरिया के शिमलाबहाल में दबंगों ने किया तांडव,स्पेशल ब्रांच के एएसआई और उसकी पत्नी को पीटा,कहा पुलिस रहती है मेरे…
#
बेकाबू बालू ट्रैक्टर का कहर, दुकान में घुसकर 5 लोगों को कुचला
#
कुत्ते के काटने से बच्चे की मौत, एक महीने तक नहीं लगवाई रेबीज की वैक्सीन, नहीं बची जान
#
डीसी और एसएसपी से न्याय मांगने पहुंचे मृतक के परिजन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
26/11 हमले पर बनी फिल्म 'भारत भाग्य विद्धता में नजर आएंगी Kangana Ranaut
#
जमशेदपुर...स्वर्णरेखा नदी के किनारे से बालू की खुदाई के दौरान एक विशाल जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया,पुलिस कर रही जाँच
#
मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला ने नया बाजार में लगाया जन चौपाल,कहा जीत के 100 दिनों के अंदर दिखेगा ..
#
मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के समर्थन में दिखा लाल और हरा का मैत्री ,विधायक अरूप चटर्जी ने कहा ...
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना