Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना

3/2/2026 1:43:50 PM IST

19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada  : बच्चा चोरी अफवाह को लेकर आज समरणालय परिसर से जागरूकता रथ को डी सी रवि आंनद और एस पी राजकुमार मेहता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वही पत्रकारों से बात करते हुए डीसी रवि आनंद ने कहा कि हमें समाचार पत्रों के माध्यम से पता चल रहा है कि जिले में निर्दोष व्यक्तियों को बच्चा चोरी के अफवाह में ग्रामीण एवं शहर वासियों द्वारा मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है। उसी को लेकर आज जागरूकता रथ को रवाना किया गया है। ताकि लोग जागरुक हो कि अगर ऐसी सूचना मिलती है उनको की कोई बच्चा चोर आया है या बच्चा चोरी की घटना होने वाली है। उसको संबंधित पुलिस थाना को संपर्क करें ना की कानून को अपने हाथ में ले।वही पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने कहां की स्पष्ट है कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन इस मामले में बिल्कुल संवेदनशील है अधिकांश मामले में देखे जा रहे हैं कि जामताड़ा में ऐसी घटनाएं अभी तक सामने नहीं आई है। बच्चा चोरी के अफवाह में ग्रामीणों के द्वारा किसी सैंदीक्त व्यक्ति को या कोई बाहर के व्यक्तियों को जो कोई विशेष काम के लिए आए हैं वैसे व्यक्तियों को पकड़ कर मारपीट करने का कार्य किया जा रहा है। यह बिल्कुल अपराध के श्रेणी में आता है कानून जुर्म है ऐसे करने वाले व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएग। 
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट