Date: 09/04/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दिवार तोड़ने का वीडियो हुआ वायरल ,मामला पहुंचा पुलिस के पास 

4/8/2026 4:42:31 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger  : दो चचेरे भाईयों के जमीनी विवाद में घर के दिवाल को तोड़ने के मामले की जाँच पुलिस ने अब शुरू कर दी है। दरसल पिछले दिनों एक वीडियो शोसल मिडिया पर वायरल हो रहा था जिसमे महिला पुरीष के द्वारा  खंती और लौहा के औजार से घर तोड़ते दिख रहा है।
वायरल वीडियो की जब जाँच की गई तो मामला कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खोजा बाजार का निकला। वीडियो को पूरी जाँच जब पुलिस ने की तो पता  चला  की दो चचेरे भाई सुभाष चंद्र सुधाकर और दूसरा पक्ष कुंदन और उसका भाई चंदन है । दोनों आपस में चचेरे भाई है । और घर के बंटवारा के बाद जब सुभाष चंद्र सुधाकर अपना घर बनाने लगे तो इन दोनों चचेरे भाइयों ने गली बनाने के मुद्दे पर उसे घर बनाने से रोक दिया । इसके बाद काफी कहा सुनी हुआ । इस बीच गली को बनाने को लेकर दोनों भाइयों ने सुभाष के घर के दिवार को  खंती और लौहा के औजार से तोड़ने लगा । और इसी का वीडियो बना किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । भाइयों के इस हरकत को लेकर एक पक्ष  पुलिस से मदद लेने थाना पहुंचा।इस वायरल वीडियो की पुष्टि कोयलांचल लाइव नहीं करता है।  इधर पुलिस ने सुभाष द्वारा दिए गए आवेदन को लेकर जाँच शुरू कर दिया है। 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट