Date: 06/04/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमालपुर स्टेशन पर टला बड़ा हादसा,पोटिको का गिरा शेड छज्जा, यात्रियों में मची अफरा तफरी 

4/5/2026 4:04:13 PM IST

68
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मॉडल स्टेशन जमालपुर पर एक बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन के बाहर अमृत भारत स्टेशन स्किम के तहत बनाए गए नए पोटिको शेड का छज्जा से एक टुकड़ा अचानक हवा में उड़ गया और नीचे धड़ाम से गिरते ही मौजूद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। शेड का छज्जा की लंबाई करीब 100 फिट की है। छज्जा का टुकड़ा नीचे गिरते ही यात्रियों व वाहनों का आवाजाही थोड़ी देर के लिए थम गई। सूचना मिलते ही जमालपुर एसएस दीपक कुमार पहुंचे और इंजीनियर विभाग को डांट फटकार लगाकर क्षतिग्रस्त शेड का छज्जा हटाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह से हवाओं का झोंका जारी था। स्टेशन का नया पोटिको का शेड से भी आवाज आ रही थी। शेड के नीचे लोग खड़े थे, वहीं स्टेशन के प्लेटफार्म जाने के लिए लोग पुराना पोटिको के पास जा रहे थे। जबकि नया पोटिको के नीचे से वाहनें गुजर रही थी। अचाकन जोर से आवाज सुनी और शेड का एक टुकड़ा छज्जा जो काफी लंबा था हवा में उड़ गया तथा नीचे गिर गया। जिस स्थान पर छज्जा गिरा, वहां कई यात्री मौजूद थे, लेकिन बाल-बाल बच गए। लंबी छज्जा के कारण आवाजाही यात्रियों की भी बंद हो गई। सूत्रों ने बताया कि जमालपुर स्टेशन पर करीब 34 करोड़ की राशि से अमृत भारत स्टेशन स्किम के तहत रीमॉडलिंग कार्य जारी रहा। लेकिन बीते साल भर से यह कार्य ठप है। इंजीनियर विभाग की ओर से नया पोटिको के ऊपर एक बहुत बड़ा शेड का छज्जा कई टुकड़ों में लगाया था। वहीं जगह जगह लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई। शेड का छज्जा लगाने में घटिया साग्रियों का इस्तेमाल किया, जिससे नट-बोल्ट बारिश के दौरान सड़ गई और एक टुकड़ा हवा में उड़कर नीचे गिर गया।
 
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट