Date: 11/05/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रिंस खान पर पुलिस फिर कसा शिकंजा , वासेपुर में घर पर चस्पा इश्तेहार
4/11/2026 3:03:10 PM IST
70
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
- कोयलांचल में सक्रिय कुख्यात भगोड़ा अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। आज बैंक मोड़ थाना में दर्ज विभिन्न मामलों के सिलसिले में पुलिस ने वासेपुर स्थित कमरमखदूमी रोड पर प्रिंस खान और उसके सहयोगी गोपी खान के आवास पर न्यायालय के आदेशानुसार इश्तेहार चस्पा किया। इस संबंध बैंक मोड़ थाना के एस आई सुनील कुमार रवि ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वे लंबे समय से फरार हैं। न्यायालय द्वारा कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया के तहत यह इश्तेहार जारी किया गया है ताकि आरोपियों पर दबाव बनाया जा सके और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने जानकारी दी कि बैंक मोड़ थाना कांड संख्या 175/2023 और 277/2023 समेत कई मामलों में प्रिंस खान और गोपी खान रंगदारी और आर्म्स एक्ट के तहत वांछित हैं। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इधर कल ही एसएसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें जिले की कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों के निष्पादन की समीक्षा की गई। बैठक के बाद एसएसपी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अपराधी द्वारा फोन या मैसेज के जरिए दी जाने वाली धमकियों से डरने की जरूरत नहीं है। ऐसे मामलों की तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।एसएसपी ने यह भी कहा कि प्रिंस खान से जुड़े मामलों को लेकर उच्चस्तरीय बैठकों का दौर जारी है और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जिले में किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ पहले से अधिक सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी
#
गालूडीह पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा ,ओडिशा-झारखंड से चोरी हुई 3 बाइक के साथ सरगना हुआ गिरफ्तार
#
समिति सदस्य के बेटे की हत्या से मची सनसनी, 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाना घेराव की दी चेतावनी
#
टेल्को फायरिंग मामले में पुलिस ने दो को दबोचा ,देशी पिस्टल और जिन्दा गोली बरामद
#
क्राइम मीटिंग में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को दी हिदायत,कहा आम जनता के समस्याओं को सुनकर करे निदान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ के लिए बिहार युवा कांग्रेस के ई.रोहित मणि भूषण ने किया विशेष हवन पूजन का आयोजन
#
सोना देवी यूनिवर्सिटी में छात्र- छात्राओं के बीच पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान,बोले ग्रामीण एसपी
#
हॉस्टल मे छात्र हत्याकांड से पहले मासूम से दुराचार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
#
नदी में डूबते सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पर्व के तीसरे दिन का अनुष्ठान हुआ पूरा
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा