Date: 11/05/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अवर निरीक्षक की पत्नी ने अपने पति की सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली गयी जान
4/12/2026 12:03:35 PM IST
124
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
munger
: मुंगेर के सफियासराय थाना में तैनात एसआई चंदन कुमार अपनी पत्नी 29 वर्षीय मधु कुमारी के साथ सफियासराय इलाके में किराये के मकान में रहते थे। शनिवार की शाम मधु कुमारी ने चंदन कुमार के सर्विस रिवाल्वर से अपने सीने में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें मुंगेर के इमरजेंसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शनिवार की सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि दोपहर तक मामला शांत हो गया था, लेकिन शाम होते-होते यह दर्दनाक घटना सामने आ गई। एसपी ने बताया कि मामला सर्विस रिवाल्वर से जुड़ा हुआ है, इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है। एफएसएल टीम साक्ष्य इकट्ठा कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।” फिलहाल पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।
कोलयांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी
#
गालूडीह पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा ,ओडिशा-झारखंड से चोरी हुई 3 बाइक के साथ सरगना हुआ गिरफ्तार
#
समिति सदस्य के बेटे की हत्या से मची सनसनी, 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाना घेराव की दी चेतावनी
#
टेल्को फायरिंग मामले में पुलिस ने दो को दबोचा ,देशी पिस्टल और जिन्दा गोली बरामद
#
क्राइम मीटिंग में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को दी हिदायत,कहा आम जनता के समस्याओं को सुनकर करे निदान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ के लिए बिहार युवा कांग्रेस के ई.रोहित मणि भूषण ने किया विशेष हवन पूजन का आयोजन
#
सोना देवी यूनिवर्सिटी में छात्र- छात्राओं के बीच पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान,बोले ग्रामीण एसपी
#
हॉस्टल मे छात्र हत्याकांड से पहले मासूम से दुराचार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
#
नदी में डूबते सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पर्व के तीसरे दिन का अनुष्ठान हुआ पूरा
#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा