Date: 23/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गंगा की तेज धार में  एक बुजुर्ग महिला बही , 60 साल की निर्मला देवी को गोताखोरों ने जान की बाजी लगाकर किया सुरक्षित रेस्क्यू....

9/22/2026 4:05:44 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर में गंगा की तेज धार के बीच एक बुजुर्ग महिला के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है, 60 साल की निर्मला देवी बबुआ घाट से बहते हुए कष्टहरणी घाट तक पहुंचीं, लेकिन तेज बहाव के बीच लगातार डूबने से बचने के लिय हाथ पैर मारती रही जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी।घाट पर तैनात गोताखोरों की नजर पड़ी तो दोनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना गंगा में छलांग लगा दी और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ये तस्वीरें मुंगेर के कष्टहरणी घाट की हैं।
गंगा की तेज धार के बीच दिखाई दे रही हैं करीब 60 साल की निर्मला देवी। बड़ी बाजार की रहने वाली निर्मला देवी बबुआ घाट पे नहाने आई थी पर नहाने के क्रम में वह आगे निकल गई और गंगा के तेज बहाव में बहने लगी और बहते बहते कष्टहरणी घाट तक पहुंची थीं। लेकिन तेज बहाव के कारण वह किनारे नहीं पहुंच पा रही और तैरने की काफी कोशिश भी कर रहती जिस वजह से वह बुरी तरह थक चुकी थीं। महिला को गंगा की धार में संघर्ष करते देख घाट पर तैनात गोताखोर तुरंत सक्रिय हो गए। गोताखोर शंभू कुमार और आनंद राज ने बिना देर किए लाइव जैकेट और सुरक्षा उपकरण तैयार किए और गंगा की तेज धार में उतर गए। दोनों गोताखोर महिला तक पहुंचे। उसे संभाला और तेज बहाव के बीच काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित घाट तक लेकर आए। रेस्क्यू के बाद निर्मला देवी भावुक हो गईं। महिला ने गोताखोरों का शुक्रिया अदा करने के लिए अपने गले में पहना सोने का लॉकेट तक उन्हें देने की कोशिश की। लेकिन गोताखोरों ने लॉकेट लेने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि महिला की जान बचाना ही उनके लिए सबसे बड़ा इनाम है। रेस्क्यू की सूचना मिलने के बाद कष्टहरणी घाट के महंत ने कोतवाली थाना को जानकारी दी।गंगा की तेज धार में दो गोताखोरों का ये साहसिक रेस्क्यू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट