Date: 17/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई दर्दनाक मौत, शव का नही हुई पहचान
4/16/2026 5:40:04 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां कोर्ट हॉल्ट के पास तेज रफ्तार बंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर जुट गए। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन की टक्कर काफी तेज थी, जिससे व्यक्ति दूर जा गिरा और उसकी हालत अत्यंत गंभीर हो गई थी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। वह सलेटी रंग के कपड़े पहने हुए था। हालांकि, शरीर की स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण उसकी पहचान करना फिलहाल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य माध्यमों से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई थी, जिससे कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल मृतक की पहचान और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने की दिशा में प्रयास जारी है।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रजमल डीह पुल के पास हुआ सड़क हादसा, 65 वर्षीय किसान की मौत
#
पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का किया उद्वेदन, दो महिला समेत तीन गिरफ्तार
#
रेलवे ट्रक पर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप
#
जमशेदपुर के पास रेलवे ट्रेक से मिला शव
#
शोक में शामिल होने गए किराना व्यवसायी के घर चोरी से मचा हड़कंप, जानिए क्यों
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
शादी समारोह में जयमाल के दौरान छत गिरा,दो की दर्दनाक मौत,30 घायल,10 हालत गंभीर
#
बम को डिफ्यूज करने के लिए सेना के जवान पहुँचे,जिंदा बम के चारों ओर घेराबंदी कर अधिकारियो ने ...
#
गैंगस्टर प्रिंस खान और सांसद ढुल्लू महतो के बीच संबंधों का हो उच्चस्तरीय जांच- जयराम महतो
#
रामनवमी पर बरमसिया के शंकर दल अखाड़े में शामिल हुई झरिया विधायक रागिनी सिंह ,विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ प्रभु श्रीराम के लगाई जयकारा
#
अंचल पदाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी के हड़ताल का असर दिखा किसानो पर ,किसानो ने कहा .....