Date: 20/04/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 पॉक्सो कानून के दुरुपयोग पर एक युवती ने उठाया बड़ा सवाल ,राष्ट्रपति से लगाई  न्याय की गुहार 

4/20/2026 11:46:48 AM IST

31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger  :मुंगेर में एक सनसनी खेज मामला आया है जो पॉक्सो कानून के दुरुपयोग से जुड़ा है। इस कानून के दुरुप्रयोग कैसे हो रह है जिसक खुलासा एक बालिग  युवती ने किया है। युवारी ने पुरे सिस्टम की परतें खोल दी हैं और सीधे राष्ट्रपति से न्याय की गुहार लगाई है।युवती ने  राष्ट्रपति के दिए आवेदन में कहा है की जब वह नाबालिग थी तो उसे साजिश के तहत ‘कथित पीड़िता’ बनाया गया, जबकि उसके साथ कोई घटना हुई ही नहीं थी। युवती ने इस पूरे खेल के पीछे अपनों की भूमिका और मुआवजे की रकम को वजह बताया है।
 पीड़िता मौसमी कुमारी उ ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उसके माता-पिता और कुछ करीबियों ने मिलकर उसे एक ‘मोहरा’ बनाते हुए झूठा केस रचा। युवती का दावा है कि इस साजिश का मकसद सरकार से मिलने वाले 4 लाख रुपये के मुआवजे को हासिल करना था। युवती ने इस रकम को ‘खून का पैसा’ बताते हुए इसे सरकार को लौटाने की इच्छा जताई है। वहीं, इस केस में आरोपी बनाए गए रवि कुमार को अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है, लेकिन युवती का कहना है कि वह पूरी तरह निर्दोष है। युवती के मुताबिक, नाबालिग होने के दौरान उसने पुलिस दबाव और परिवार के डर से अदालत में झूठी गवाही दी थी।मौसमी सिंह ने धरहरा और जमालपुर थाने के तत्कालीन पुलिस अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसे करीब 30 घंटे तक अवैध हिरासत में रखकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और डराकर सीआरपीसी 164 के तहत झूठा बयान दिलवाया गया। युवती ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए SIT गठन की मांग की है। साथ ही 7 सितंबर 2022 के जमालपुर थाना के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की बात कही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
उसने गलत चार्जशीट दाखिल करने वाले और जांच में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी की है। युवती ने सरकार से अपने परिवार को मिले 4 लाख रुपये लौटाने और निर्दोष व्यक्ति को रिहा करने की अपील की है। अपने पत्र में उसने बताया कि 1 अप्रैल 2026 को बालिग होने के बाद उसने यह कदम उठाया, ताकि वह बिना दबाव अपनी बात रख सके। फिलहाल यह मामला पटना हाईकोर्ट में विचाराधीन है। यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति की आजादी का नहीं, बल्कि कानून के दुरुपयोग की गंभीर आशंका को भी उजागर करता है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में राष्ट्रपति भवन और राजभवन क्या संज्ञान लेते हैं और जांच में क्या सच्चाई सामने आती है। इस मामले में मुंगेर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता ओम प्रकाश ने बताया कि पीड़िता के द्वारा जिला स्तर सहित राष्ट्रपति, राज्यपाल और पटना हाईकोर्ट  पुलिस मुख्यालय तक को पत्र लिखा है जिसमें घटना को ले सारी बातों को रखा । साथ ही उसमें यह भी लिखा है कि जिस लड़का को इस पूरे प्रकरण में फंसाया गया उसे वो जानती तक नहीं है । और इसमें वह निर्दोष है जिसे वह चाहती है कि इंसाफ मिले । वह मुआवजे के 4 लाख भी सरकार को लौटना चाहती है ।  साथ ही कहा कि पॉस्को एक्ट का किस प्रकार दुरुपयोग हो रहा है यह मामला उसका एक उदाहरण है।  इस मामले की जांच होनी चाहिए और हकीकत क्या है सबके सामने आना चाहिए़ । 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट