Date: 18/04/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर मेयर समर्थक शुभम यादव की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या,कानून व्यवस्था पर बोले मेयर
4/18/2026 11:34:36 AM IST
38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। 15 अप्रैल को कोयला व्यवसायी मनीष सिंह पर फायरिंग के बाद अब एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस बार अपराधियों ने घर में घुसकर मेयर समर्थक शुभम यादव को गोली मार दी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में रहने वाले शुभम यादव को देर रात अपराधियों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि दो की संख्या में आए अपराधियों ने घर में घुसकर शुभम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के वक्त शुभम अपनी दादी के साथ घर में मौजूद था। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल शुभम को पहले कतरास के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे असर्फी अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान शुभम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुभम यादव को तीन गोलियां मारी गई थीं, दो छाती में और एक सिर में। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही धनबाद के मेयर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और परिवार को सुरक्षा दी जाए। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा बरामद किया है और मामले की जांच तेज कर दी है। ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक की दादी सरिता देवी ने बताया कि हम लोग घर में थे, अचानक गोली की आवाज आई। जब तक पहुंचे तब तक अपराधी भाग चुके थे। सिर में गोली लगी थी। लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। घटना को लेकर धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने कहा कि शुभम को तीन गोली मारी गई थी, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस से मांग है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और परिवार को सुरक्षा दी जाए।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रजमल डीह पुल के पास हुआ सड़क हादसा, 65 वर्षीय किसान की मौत
#
पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का किया उद्वेदन, दो महिला समेत तीन गिरफ्तार
#
रेलवे ट्रक पर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप
#
जमशेदपुर के पास रेलवे ट्रेक से मिला शव
#
बंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई दर्दनाक मौत, शव का नही हुई पहचान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
किसी भी हाल में छोरे नहीं जायेंगे अपराधी : पुलिस अधीक्षक......
#
77वें गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया झंडोत्तोलन, परेड का किया निरीक्षण
#
घरेलू गैस सिलेंडर की संकट ने बढ़ाई टेंशन ......
#
पोत्तनूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस के आगमन का सांसद Dhullo महतो ने किया स्वागत ,कहा ....
#
झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का जमशेदपुर हुआ आगमन, डीसी ने किया स्वागत