Date: 24/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लापता युवक का शव बरामद ,हत्या की आशंका,मौके पर पहुंची पुलिस
4/24/2026 5:26:53 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
जहानाबाद जिले में तीन दिन से लापता एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय अरुण कुमार के रूप में हुई है। उनका शव परस बीघा थाना क्षेत्र के बदलू बीघा गांव के बधार से शुक्रवार सुबह बरामद किया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों के अनुसार, अरुण कुमार का गांव के ही एक व्यक्ति से गेहूं की पलारी जलाने को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद से वह अचानक लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। शुक्रवार सुबह गांव के लोग जब खेत की ओर गए, तो बधार में एक शव पड़ा देखा। पास जाकर पहचान करने पर वह अरुण कुमार का निकला। इसकी सूचना तुरंत परिजनों और पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिस व्यक्ति से अरुण का विवाद हुआ था, उसी ने उनकी हत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अपराजित लोहान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। उन्होंने अधिकारियों को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया शरीर पर किसी प्रकार के गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड की मदद ली गई है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस ने कहा है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विचाराधीन कैदी ने एमजीएम अस्पताल के सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान, जांचा में जुटी पुलिस
#
सड़क हादसे में घायल पशु चिकत्सक रातू हांसदा की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
#
गला रेतकर युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
#
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
#
ससुर पर लगा बहु को निर्वस्त्र कर बेरहमी से की पिटाई करने का आरोप, पीड़िता लगा रही न्याय की गुहार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
होलिका दहन कर लोगो ने समाज और परिवार की तरक्की तथा समृद्धि के लिए की प्रार्थना
#
संदिग्ध महिला ने दीवार पर मारा सिर,कहा 'मैं मां काली हूं...
#
छठ महापर्व से पूर्व मेयर संजीव सिंह ने किया राजेंद्र सरोवर का निरीक्षण
#
शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स ने लगाई 400 अंकों की डुबकी; वेदांता ने गंवाई बढ़त
#
पैरा तीरंदाजी में भारत ने हासिल किए 16 मेडल, पायल नाग ने हराया शीतल देवी को