Date: 24/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सड़क हादसे में घायल पशु चिकत्सक रातू हांसदा की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
4/24/2026 5:26:53 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
सरायकेला के राजनगर प्रखंड के गामदेसाई निवासी एवं क्षेत्र के प्रसिद्ध पशु चिकित्सक रातू हांसदा का कल रात रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे राजनगर में शोक की लहर दौड़ गई। सम्मान स्वरूप स्थानीय दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं।प्राप्त जानकारी के अनुसार,16 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे रातू हांसदा राजनगर स्थित तारा होटल में चाय पीकर बाहर निकल रहे थे। उसी दौरान चाईबासा की ओर से जा रहे एक ट्रक से बाहर निकली लोहे की चादर उनके सिर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पहले एमजीएम, फिर टीएमएच और अंततः रिम्स रांची रेफर किया गया। लंबे इलाज के बाद वे बच नहीं सके । रातू हांसदा को लेकर स्थानीय लोग कहते है की वे न केवल एक पशुपालक थे, बल्कि क्षेत्र में एक कुशल पशु चिकित्सक के रूप में भी उनकी पहचान थी। उनके निधन से पूरे इलाके में गहरा शोक की लहार है। जैसे ही मृतक का शव रांची से राजनगर पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने शाम करीब 7 बजे सिद्धो-कान्हू चौक पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। जाम की सूचना मिलते ही राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा और बीडीओ मलय कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने और वार्ता करने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे।शुक्रवार सुबह तक जाम जारी रहने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। राजनगर बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन मुआवजे के मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा है और ट्रक मालिक से संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है, जिससे समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहा है। फिलहाल ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर डटे हुए हैं।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विचाराधीन कैदी ने एमजीएम अस्पताल के सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान, जांचा में जुटी पुलिस
#
लापता युवक का शव बरामद ,हत्या की आशंका,मौके पर पहुंची पुलिस
#
गला रेतकर युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
#
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
#
ससुर पर लगा बहु को निर्वस्त्र कर बेरहमी से की पिटाई करने का आरोप, पीड़िता लगा रही न्याय की गुहार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
होलिका दहन कर लोगो ने समाज और परिवार की तरक्की तथा समृद्धि के लिए की प्रार्थना
#
संदिग्ध महिला ने दीवार पर मारा सिर,कहा 'मैं मां काली हूं...
#
छठ महापर्व से पूर्व मेयर संजीव सिंह ने किया राजेंद्र सरोवर का निरीक्षण
#
शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स ने लगाई 400 अंकों की डुबकी; वेदांता ने गंवाई बढ़त
#
पैरा तीरंदाजी में भारत ने हासिल किए 16 मेडल, पायल नाग ने हराया शीतल देवी को