Date: 03/05/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 गैस सिलिंडर रिसाव होने से टिस्को कर्मी के घर में लगी आग ,लाखों का सामान जलकर हुआ राख

5/3/2026 11:43:28 AM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
jamshedpur  : साकची थाना अंतर्गत स्ट्रेट माइल रोड में एक घर मे घरेलू जैसे सिलिंडर से गैस रिसाव के कारण भीषण आग लग गई. घटना टाटा स्टील कर्मी आसिफ अली के क्वार्टर नंबर 98 मे घटी, जानकारी के अनुसार,  रसोई घर में रखे गैस सिलेंडर से अचानक रिसाव होने लगा, जिसने जल्द ही विकराल आग का रूप ले लिया. आग की लपटे  इतनी तेज थीं कि वे रसोई घर से निकलकर पास के कमरे तक पहुंच गई. घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद एक दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया।...इस अग्निकांड में परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है. गृहस्वामी आसिफ अली के अनुसार, आग की चपेट में आने से फ्रिज, फर्नीचर, गद्दे और किचन का सारा सामान जलकर राख हो गया है.
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट