Date: 04/04/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धनबाद  स्टेशन से लावारिस बैग में 77 बीयर कैन व अंग्रेजी शराब बरामद
 

3/31/2026 11:48:51 AM IST

53
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :धनबाद रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीती रात वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में धनबाद पोस्ट की टास्क टीम स्टेशन परिसर में आपराधिक गतिविधियों की निगरानी और गश्त कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन संख्या 13329 गंगा दामोदर एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म संख्या 03 से प्रस्थान के समय कालका छोर पर एक संदिग्ध स्थिति देखने को मिली।
गश्ती दल की नजर एक लाल रंग के ट्रॉली बैग और एक काले रंग के पिठु बैग पर पड़ी, जो लावारिस हालत में रखा हुआ था। टीम ने तत्काल आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी भी यात्री ने बैग पर अपना दावा नहीं किया। स्थिति को संदिग्ध देखते हुए सुरक्षा टीम ने कुछ समय इंतजार करने के बाद बैग को खोलकर जांच की।जांच के दौरान बैग के अंदर कुल 77 कैन किंगफिशर बीयर और 04 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद सभी शराब की बोतलों पर “For Sale in West Bengal” अंकित पाया गया, जिससे इसके अवैध परिवहन की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा बल ने तत्परता दिखाते हुए सभी शराब को जब्त कर लिया।बताया जा रहा है कि जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 12,920 रुपये आंकी गई है। फिलहाल, जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, धनबाद को सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है।रेलवे सुरक्षा बल की इस कार्रवाई से स्टेशन परिसर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक मजबूत संदेश गया है। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की सतर्कता लगातार जारी रखने की बात कही गई है।
 
 
संजना सिंह कोलयांचल लाइव डेक्स