Date: 03/05/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 नीट यूजी की परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हुआ संपन्न 

5/3/2026 11:43:28 AM IST

14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर में आज कड़ी सुरक्षा के बीच नीट यूजी की परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा । कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों की एंट्री कराई गई थी । परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की जा रही थी  ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
 दरअसल नीट यूजी परीक्षा को लेकर सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई। निर्धारित समय से पहले ही छात्रों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और अन्य प्रतिबंधित सामानों पर पूरी तरह रोक लगाई गई । सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन और दंडाधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे । वहीं परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भी भारी भीड़ देखने को मिली। मुंगेर जिले में भी नीट यूजी परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारी रही । जिले के तीन प्रमुख केंद्रों जिसमें केंद्रीय विद्यालय जमालपुर, बैद्यनाथ गर्ल्स हाई स्कूल और मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की गई।  परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस बल, दंडाधिकारी और केंद्र अधीक्षक लगातार निगरानी में जुटे रहे । परीक्षार्थियों की गहन जांच के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया । प्रशासन का कहना है कि नीट यूजी परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो सके। 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट