Date: 08/05/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दो अपराधियों ने बंदूक की नोक पर लुटे डेढ़ लाख, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
5/8/2026 2:16:39 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर से सटे कपाली टीओपी क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने बंदूक की नोक पर डेढ़ लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया, विरोध करने पर अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग किया, जिसे पीड़ित नें भाग कर जान बच्चाई, वही दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें सांप देखा जा रहा है कि किस तरह अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है, और दिनदहाड़े बैंक एजेंट से लूट की घटना को अंजाम दिया गया, फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच में जुड़ गई है, बताया जा रहा है कि कपाली ओपी क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट और फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. अपराधियों ने डैमडूबी स्थित तन्नू जनरल स्टोर के समीप माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और विरोध करने पर फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मिली जानकारी के अनुसार माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत नरेंद्र भगत, जो घाटशिला के बेलाजुड़ी के रहने वाले बताए जा रहे हैं, क्षेत्र में कलेक्शन कर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोक लिया. अपराधियों ने हथियार के बल पर रुपये से भरा बैग छीनने की कोशिश की. जब नरेंद्र भगत ने विरोध किया तो अपराधियों ने एक राउंड फायरिंग कर दी. फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और घटनास्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है. उधर सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए चांडिल एसडीपीओ अरविंद बिन्हा और चांडिल इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा पुलिस टीम को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. चांडिल एसडीपीओ अरविंद बिन्हा ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही लूटकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार को लगातार छापेमारी अभियान चलाने और संदिग्धों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. इधर लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने कपाली और आसपास के इलाकों में कानून- व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े फायरिंग और लूट की घटना अपराधियों के बढ़ते मनोबल को दर्शाती है. लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है ल
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
इंडियन बैंक शाखा में हुआ हादसा, गार्ड की चली बंदूक, रिकवरी एजेंट की हुई मौत
#
महिला से चेन छिनतई मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,दुकानदार सहित दो किया गिरफ्तार ,सामान बरामद
#
हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे को सांप ने निगला ,शहनाई के जगह चीख-पुकार की उठी गूंज
#
भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त,लोगो में भड़का आक्रोश
#
नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, हाथ पर सांप काटने के निशान से रहस्य गहराया
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
शादी समारोह के लिए बहन को लाने गए दो भाई, रास्ते में हुई मौत
#
खरगे पर टिप्पणी को लेकर सियासत गरम, राहुल गांधी ने कहा अभद्र भाषा अस्वीकार्य...
#
OTT पर Matka King का छायेगा जादू, विजय वर्मा की नई वेब सीरीज की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
#
पॉक्सो कांड में व्यवहार न्यायालय ने दोषी को 20 वर्ष की सुनाई सजा
#
बरवाअड्डा NH पर साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम