Date: 19/05/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद मंडल कारा में पत्नी हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी की हुई मौत
5/19/2026 6:25:35 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंदपुर थाना क्षेत्र के संग्रामडीह निवासी 27 वर्षीय जीतन रजवार के रूप में हुई है। जीतन अपनी पत्नी संजोती देवी की हत्या के आरोप में 16 मई से जेल में बंद था।बताया जा रहा है कि जेल भेजे जाने के दिन ही उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए धनबाद सदर अस्पताल ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया था। वहीं सोमवार देर रात एक बार फिर जीतन रजवार की तबीयत अचानक खराब हो गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। जेल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर पोस्टमार्टम प्रक्रिया की निगरानी के लिए रविन्द्र नाथ ठाकुर को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। मेडिकल बोर्ड की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मजिस्ट्रेट रविन्द्र नाथ ठाकुर और धनबाद थाना के एसआई जेएल शर्मा ने बताया कि मृतक पहले से किसी बीमारी से ग्रसित था। हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। दरअसल, 16 मई को जीतन रजवार की पत्नी संजोती देवी का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। संजोती के पिता नरेश रजवार के बयान पर गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जीतन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मृतक दंपति का एक चार साल का बेटा भी है।
संजना सिंह
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल भारती चुनाव के विजय विद्यार्थियों को दिलाया गया शपथ
#
चोरो ने दिया चोरी की घटना को अंजाम
#
चौका–कांड्रा सड़क की बदहाल हालत से लोग परेशान,प्रशासन से की मरम्मत की मांग
#
माध्यमिक परीक्षा में खराब रिजल्ट के लिए डीसी ने प्रिंसिपलों को लगाई कड़ी फटकार
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पीजी परीक्षा हुई शुरू,परीक्षा नियंत्रक ने किया निरीक्षण
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी पहुंचे गया, शराबबंदी को लेकर कहा...
#
रामनवमी पर केरल और चंडीगढ़ से आएंगे टीम शिव गर्जना और शिव तांडव का होंगे नृत्य
#
जदयू विधायक ऋतुराज ने जब लगाये छक्का तो समर्थक निशांत कुमार को लेकर कर दी बड़ी मांग ,कहा ...
#
जिला महिला कांग्रेस कमिटी ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया
#
मधुमक्खियों का कहर: सड़क पर मचा हड़कंप,स्कूली बच्चों सहित कई घायल, एक की हालत गंभीर