Date: 16/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चोरो ने दिया चोरी की घटना को अंजाम

5/19/2026 6:25:35 PM IST

101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर:  सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूबासा रोड नंबर 9 स्थित पी.के.पटनायक के बंद पड़े घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घर पिछले कई दिनों से बंद था,परिवार के लोग बाहर गये हुए हैं,जिसका फायदा उठाकर चोर देर रात घर में दाखिल हुए और ताला तोड़कर अंदर रखे सामान की चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब आसपास के लोगों ने घर का टूटा हुआ ताला देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घर के अंदर से कई अहम साक्ष्य जुटाए और जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट