Date: 21/05/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जिला जज में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
5/21/2026 7:05:27 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद विकास कुमार, जहानाबाद की अध्यक्षता में आज व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला जज के कार्यालय प्रकोष्ठ में सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आवश्यक समीक्षा बैठक आहुत की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी महीनों में आयोजित होने वाली 'विशेष लोक अदालत' तथा 'राष्ट्रीय लोक अदालत' के सफल क्रियान्वयन एवं मुकदमों के त्वरित निष्पादन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करना था। बैठक के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित दो आगामी आयोजनों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, विशेष लोक अदालत आगामी 18 जुलाई 2026 को जिला न्यायालय में 'विशेष लोक अदालत' का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष अदालत मुख्य रूप से एन.आई. एक्ट (Negotiable Instruments Act) की धारा 138 (चेक बाउंस मामले) के नए प्रावधानों व नियमों के तहत लंबित मामलों के त्वरित और आपसी सुलह के आधार पर निपटारे के लिए केंद्रित होगी। प्रधान जिला जज ने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों को चिन्हित कर दोनों पक्षों को ससमय नोटिस तामिला (सर्व) कराया जाए ताकि अधिक से अधिक वादों का निष्पादन हो सके। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत (12 सितंबर 2026) इसके अतिरिक्त, वर्ष के आगामी (12 सितंबर 2026) को आयोजित होने वाली भव्य 'राष्ट्रीय लोक अदालत' की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में जिला जज द्वारा स्पष्ट किया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक मामले, बैंक ऋण, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा (MACC), और श्रम कानूनों से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए अभी से ही 'प्री-सिटिंग' (Pre-sitting) और काउंसलिंग की प्रक्रिया तेज की जाए। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा की लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस और वादकारियों को बिना किसी अतिरिक्त खर्च और समय की बर्बादी के सुलभ न्याय प्रदान करना है। सभी न्यायिक पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि अदालत के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो तथा लंबित मुकदमों के बोझ को कम किया जा सके। इस उच्चस्तरीय बैठक में जहानाबाद न्यायमंडल के सभी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM), अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी (SDJM), मुंसिफ, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के सचिव सहित अन्य सभी न्यायिक पदाधिकारी गण मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभी ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आरा रेलवे स्टेशन पर घायल महिला को RPF ने दी त्वरित मदद, अस्पताल पहुंचाया
#
24 मई को दिल्ली मे जुटेंगे डेढ लाख आदिवासी प्रतिनिधी, लाल किले मे गूंजेगा जनजातीय गौरव
#
आजसू नेता हरे लाल महतो ने इंटर जिला टॉपर अनामिका गोराई को किया सम्मानित,गांव की बेटियों को लेकर कहा ...
#
नीट मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन रहा फ़लाफ - बबुआ सिंह
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में शहरी जैव विविधता संरक्षण पर हुआ कार्यशाला,जैव विविधता बोर्ड के उपनिदेशक बोले ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत में बढ़ी सोने की डिमांड, पहले तिमाही में पहुंची 151 टन
#
शहीदो के सम्मान में नमन संस्था द्वारा भब्य अखंड तिरंगा यात्रा का आयोजन
#
लोको पायलट को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या ,रेलवे कर्मियों में भय का माहौल
#
देशभर में 20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें, ई-फार्मेसी और प्रीडेटरी प्राइसिंग के विरोध में केमिस्टों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन
#
ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- इनको समझौता करना...