Date: 22/05/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 संगठन मजबूती पर कांग्रेस की ग्रामीण बैठक, प्रखंड अध्यक्षों संग प्रभारी ने किया मंथन

5/22/2026 1:40:06 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के धनबाद जिला ग्रामीण प्रभारी राकेश किरण महतो की मौजूदगी में बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी की ग्रामीण स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, कांग्रेस के कई पदाधिकारी और जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की समस्याओं और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए धनबाद पहुंचे ग्रामीण प्रभारी राकेश किरण महतो ने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से प्रभारियों का मनोनयन किया गया है। इसी कड़ी में उन्हें धनबाद ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि धनबाद पहुंचकर जिला अध्यक्ष और सभी प्रखंड अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया गया, ताकि यह समझा जा सके कि संगठन को मजबूत करने और आने वाले राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने में कार्यकर्ताओं को किन समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है।राकेश किरण महतो ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रखंड, विधानसभा और पंचायत स्तर तक दौरा कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास होगा, जिससे संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए धनबाद से दीपक की रिपोर्ट