Date: 23/05/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 चापड़ से युवक पर अपराधियों ने किया हमला, जाँच में जुटी पुलिस 

5/23/2026 1:44:22 PM IST

28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamsedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में देर रात चापड़ से हमला किए जाने की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। घटना के बारे में बताया जाता है की जोन नंबर 1B निवासी मनीष सिंह पर दो संदिग्ध अपराधियों ने चापड़ से हमला कर दिया। हमले में मनीष सिंह घायल हो गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर बिरसानगर पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए MGM Medical College and Hospital भेजा। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मनीष सिंह को छुट्टी दे दी गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
 
जमशेदपुर से कोलयांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट