Date: 23/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
घनुडीह मोहरीबांध मैदान बना संदिग्ध ट्रकों का अड्डा, कोयला तस्करी की चर्चाएं तेज
5/23/2026 3:39:24 PM IST
41
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: घनुडीह स्थित मोहरीबांध मैदान के समीप इन दिनों दोपहर से ही झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश नंबर की बड़ी-बड़ी ट्रकों की कतार लगनी शुरू हो जाती है। शाम ढलते-ढलते इलाके में गतिविधियां और तेज हो जाती हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर आसपास ऐसा कौन-सा कोल डंप संचालित हो रहा है, जहां से इतनी संख्या में ट्रकों की आवाजाही हो रही है।
सूत्रों के अनुसार ट्रकों की लोडिंग को लेकर वाहन मालिकों के बीच होड़ मची हुई है। बताया जाता है कि जल्दी लोडिंग और डबल ट्रिप के लालच में कुछ वाहन मालिक स्थानीय युवकों को पांच-पांच हजार रुपये तक अलग से दे रहे हैं। यही वजह है कि शाम होते ही मैदान और आसपास के क्षेत्रों में चहल-पहल बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीसीसीएल के कोयले की अवैध निकासी को लेकर एक तरह की प्रतिस्पर्धा कायम हो गई है। चर्चा है कि एक ट्रक पर 56 से 60 टन तक कोयला लोड किया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि निर्धारित राशि जमा करने के बाद बची हुई रकम अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के हिस्से में जा रही है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार बढ़ती ट्रकों की संख्या और रात के समय होने वाली गतिविधियों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं बीसीसीएल प्रबंधन से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हालाँकि अवैध कारोबार के खिलाफ जिले एसएसपी प्रभात कुमार लगातार करवाई कर रहे है जिसका रिजल्ट भी सामने दीखता है समय समय पर कोयले के तस्करी पर भी रोक लगाने को लगातार छापेमारी करते रहे लेकिन नेप्थ से पता चला है की कुछ स्थानीय पुलिस अधिकारी डिपार्टमेंट को पथ देने के बजाय जहर देने की साजिस करते है। अब
सवाल यह है कि यदि सब कुछ नियमों के तहत हो रहा है तो मोहरीबांध मैदान के आसपास रोजाना लगने वाली ट्रकों की इतनी लंबी कतारों का आखिर कारण क्या है? प्रशासनिक जांच से ही इस रहस्य से पर्दा उठ सकेगा।
संजना सिंह कोलयांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मिहिजाम थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक,थाना प्रभारी ने कहा ...
#
अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, ट्रक चालक की हुई मौत
#
चापड़ से युवक पर अपराधियों ने किया हमला, जाँच में जुटी पुलिस
#
ट्रेन से गिरकर अज्ञात अधेड़ की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
#
जिगर के टुकड़े के साथ पडोसी भेड़िये को हैवानियत करना पड़ा महंगा, पहुंच गया जेल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- इनको समझौता करना...
#
धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने दिया एक दिवसीय धरना
#
रिलीज हुआ अल्लू अर्जुन की फिल्म Raaka का फर्स्ट लुक, बॉक्स ऑफिस पर मचेगी तबाही
#
अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के पहलवान निखिल कुमार को मोमेंटों देकर किया गया सम्मानित,निखिल कुमार को बधाई देने पहुँच रहे लोग
#
भारत में बढ़ी सोने की डिमांड, पहले तिमाही में पहुंची 151 टन