Date: 30/05/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

डीसी कार्यालय में हुई दिशा की बैठक, डीसी और विधायक के साथ गणमान्य रहे शामिल 

5/29/2026 5:34:55 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। वहीं बैठक में जिले के उपायुक्त, डीडीसी, एसडीओ जिले के सभी विधायक,उनके प्रतिनिधियों, प्रखंड प्रमुखों तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिले में चल रही विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।सांसद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी योजनाओं को समय-सीमा के अंदर पूरा करने और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। वहीं विधायकों और प्रखंड प्रमुखों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और लंबित विकास कार्यों को बैठक में रखा। दिशा समिति की यह समीक्षा बैठक जिले में विकास कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट