Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गर्मी में सदर अस्पताल की व्यवस्था पड़ी कमजोर, बेड की जगह जमीन पर लेटे नजर आये मरीज 

4/25/2026 3:34:37 PM IST

204
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
aurangabad  : औरंगाबाद जिले में इन दिनों भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है, जबकि लू और डिहाइड्रेशन के कारण बीमार पड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जिले का सदर अस्पताल मरीजों से भरता जा रहा है, लेकिन यहां की व्यवस्था गंभीर सवालों के घेरे में है।गर्मी और हीट वेव के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा नशा मुक्ति वार्ड को अस्थायी रूप से लू वार्ड में तब्दील करने की बात कही गई थी। प्रबंधन का दावा है कि हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों के लिए 14 बेड सुरक्षित रखे गए हैं। लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आई। जब कोयलांचल लाइव की टीम अस्पताल पहुंची, तो तथाकथित लू वार्ड में एक भी बेड खाली नहीं मिला। सभी बेड पर सिजेरियन ऑपरेशन के मरीज भर्ती थे। इतना ही नहीं, वार्ड में जगह की कमी के कारण कई मरीज जमीन पर लेटे हुए नजर आए।स्थिति यह है कि लू से पीड़ित मरीजों को अन्य सामान्य वार्डों में रखा जा रहा है, जहां पहले से ही भीड़ अधिक है। ऐसे में मरीजों को न तो उचित इलाज मिल पा रहा है और न ही राहत 
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........