Date: 20/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कानून व्यवस्था और बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर उतरा राष्ट्रीय जनता दल
6/17/2026 2:47:45 PM IST
113
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बुधवार को किला परिसर स्थित शहीद स्मारक के समीप जिला स्तरीय एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, खराब कानून व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर बिहार सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। धरने में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। राजद के इस धरना कार्यक्रम में पूर्व सांसद सह विधायक विजय कुमार विजय, पूर्व राजद प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव, प्रमोद यादव, बम-बम यादव, गजेंद्र कुमार, हिमांशु, मछीडीह निवासी संजय यादव, सुनील राय और पंकज यादव समेत कई नेता मौजूद रहे। धरने को संबोधित करते हुए राजद नेता अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हत्या, लूट और डकैती जैसी आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। राजद नेताओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था को भी बदहाल बताते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों, दवाओं और आवश्यक संसाधनों की भारी कमी है। इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर पड़ रहा है। वहीं, शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा गया। धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और महंगाई, बेरोजगारी तथा अपराध पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
लोयाबाद में तेज आवाज के साथ भू-धंसान,4 घर चपेट में,दो घरों के परिवार भी जमीन में धंसे, मचा अफरा तफरी .......
#
राज्यपाल के धनबाद आगमन पर जिला प्रशासन ने किया भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम....
#
आईआईटी आईएसएम में राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला आयोजित,पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: राज्यपाल....
#
अधिवक्ताओं ने गया सिविल कोर्ट के पास सड़क जाम कर जताया विरोध, पुलिस पर परेशान करने का आरोप ...
#
मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रसाद खाने के बाद 30 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
SSLNT महिला महाविद्यालय में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, छात्रों ने लगाया प्रवेश से वंचित करने का आरोप
#
कांग्रेस से निष्कासित लोगों के साथ मंच साझा करना अनुशासनहीनता: बंमभोली सिंह
#
श्रावणी मेले में कांवरियों की निस्वार्थ सेवा, बिहमा पथ पर लगा विशाल सेवा शिविर
#
गया में मगध इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर 2026 का भव्य शुभारंभ
#
अनियंत्रित ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत; मुआवजे की मांग पर टाटा-हाता मुख्य मार्ग रहा जाम