Date: 01/08/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

श्रावणी मेले में कांवरियों की निस्वार्थ सेवा, बिहमा पथ पर लगा विशाल सेवा शिविर

7/31/2026 4:03:46 PM IST

27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 
मुंगेर : सावन का महीना भगवान शिव कि आराधना का महीना माना जाता है और इस पवित्र माह मे शिव भक्त उनकी आराधना मे सुल्तानगंज गंगा घाट से जल ले कर पैदल यात्रा कर देवघर स्थित बाबा धाम भगवान भोले पर जल चढ़ाते है इसी कड़ी मे जहां एक ओर शिव भक्तों कि सेवा के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा सेवा शिविर लगाए जाते है तो वहीं दूसरी गैर सरकारी संस्थाने  भी शिव भक्तों कि सेवा मे निस्वार्थ भाव से लगे रहते और इसी सेवा भाव को लेकर बिहमा कांवरिया पथ पर एक गैर सरकारी संस्थान जीवीसी कंस्ट्रक्शन का नि:शुल्क सेवा शिविर शुरू किया। श्रावणी मेले के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड अंतर्गत बिहमा कांवरिया पथ के समीप जीवीसी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, जहानाबाद के डायरेक्टर आशुतोष कुमार की पहल पर कांवरियों की सेवा के लिए नि:शुल्क सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही सुबह, दोपहर और रात तीनों समय नि:शुल्क भोजन, चाय एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा शिविर में प्राथमिक चिकित्सा की भी नि:शुल्क व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा के दौरान अस्वस्थ होने वाले कांवरियों को तत्काल उपचार मिल सके। सेवा शिविर में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं। कांवरियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था से लंबी पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट