Date: 14/08/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एमजीएम अस्पताल में टला बड़ा हादसा: चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को अन्य मरीज ने बचाया
6/20/2026 12:54:55 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर के डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने का प्रयास कर रहे एक मरीज को उसी वार्ड में भर्ती दूसरे मरीज ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बचा लिया। यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया जाता, तो एक और दर्दनाक घटना सामने आ सकती थी। जानकारी के अनुसार, धालभूमगढ़ प्रखंड के चुकरीपाड़ा पंचायत अंतर्गत ऊपरसोली गांव निवासी 52 वर्षीय सुफल सिंह पिछले 17 जून से एमजीएम अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सर्दी, बुखार और शरीर में खिंचाव की शिकायत के बाद अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार शाम उन्हें मेडिसिन वार्ड पार्ट-टू के बेड संख्या 451 पर शिफ्ट किया गया। बताया जाता है कि शुक्रवार रात अचानक सुफल सिंह अपने बेड से उठे और 100 नंबर पर फोन कर पुलिस बुलाने की बात करने लगे। इसके बाद वे वार्ड के पीछे स्थित खिड़की तक पहुंचे और बाहर झांकने लगे। देखते ही देखते उन्होंने खिड़की से बाहर निकलकर कूदने का प्रयास किया तथा अपना आधा शरीर खिड़की के बाहर निकाल लिया। इसी दौरान पास के बेड संख्या 453 पर भर्ती बर्मामाइंस निवासी बलबीर पांडे ने अद्भुत साहस का परिचय दिया। उन्होंने तत्काल दौड़कर सुफल सिंह को पकड़ लिया और उन्हें सुरक्षित अंदर खींच लिया। खिड़की के बाहर बना छज्जा भी इस दौरान मददगार साबित हुआ, जिससे उन्हें मरीज को संभालने का समय मिल गया। उनकी सतर्कता और बहादुरी से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के समय मरीज के साथ उनकी पत्नी, बेटी, साला और अन्य परिजन अस्पताल में मौजूद थे। सूचना मिलते ही सुरक्षा गार्ड और चिकित्सक मौके पर पहुंचे तथा मरीज और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों के अनुसार, सुफल सिंह मानसिक रूप से स्वस्थ हैं, लेकिन पिछले दो दिनों से तेज बुखार के कारण उन्होंने भोजन नहीं किया था और केवल पानी पी रहे थे। जब मरीज से घटना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि उन्हें स्वयं समझ नहीं आ रहा कि वे ऐसा क्यों करने लगे थे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरी घटना ठीक से याद नहीं है। स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से बातचीत की। बाद में उनकी सहमति से मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल परिजन उन्हें घर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि एमजीएम अस्पताल में पहले भी ऊंची मंजिलों और छत से कूदने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में शुक्रवार रात बलबीर पांडे की सतर्कता और साहस ने एक बार फिर संभावित हादसे को टाल दिया।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पारिवारिक विवाद में सुलह की कोशिश नाकाम, बातचीत के दौरान भतीजे ने किया चाकू से हमला
#
बरवाअड्डा में नकली शराब का जखीरा पकड़ा, 16,080 बोतलें जब्त; बिहार भेजने की थी तैयारी
#
शिक्षा के मंदिर में रिश्वतखोरी! 10 हजार लेते शिक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी का बड़ा एक्शन
#
गया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिवार ने ईमेल से शीर्ष अधिकारियों को भेजी शिकायत
#
सुबह की सैर पड़ी भारी, बाराद्वारी में महिला के गले से चेन झपटकर भागे बदमाश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
“रूपा को इंसाफ दो” विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष ने पति समेत पूरे ससुराल पक्ष पर की कार्रवाई की मांग
#
खनन पर लगी रोक से अवैध कारोबार को बढ़ावा, सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी
#
एमजीएम अस्पताल में टला बड़ा हादसा: चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को अन्य मरीज ने बचाया
#
तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, रेलवे ने शुरू किया टोकन सिस्टम
#
रणवीर सिंह की नई फिल्म 'प्रलय' की तैयारी शुरू, ऑस्ट्रेलिया में हो सकती है शूटिंग