Date: 02/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
साइबर गैंग का हुआ पर्दाफाश, 50हजार नगद, 12मोबाइल, 17एटीएम कार्ड समेत कई सामान बरामद
7/1/2026 5:52:41 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित होटल न्यू हरि-इन के कमरा नंबर 103 और 108 में छापेमारी कर 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले कई सामान बरामद किए गए हैं। इस संबंध में डीएसपी सीसीआर प्रदीप कुमार साव ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के आशीष कुमार, मिथिलेश ठाकुर, मो. आबिद आलम, आशुतोष कुमार आनंद और मनंजर शेर आलम शामिल हैं। वहीं धनबाद के रोहित दॉ और महफुज आलम के अलावा ओडिशा के चन्द्रकांत परिदा और गोड्डा के मो. गुफरान आलम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 12 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, 17 एटीएम कार्ड, बैंक खातों से जुड़े क्यूआर कोड, दो चेकबुक, एक पासबुक और 50 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह साइबर ठगी और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े लोगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का काम करता था। अलग-अलग लोगों के नाम से खोले गए बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर अपराध से जुड़े पैसों के लेनदेन के लिए किया जाता था। फिलहाल साइबर अपराध थाना में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस अब गिरोह के मुख्य सरगना और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए सबूत जुटा रही है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
50 हजार के इनामी टॉप-10 कुख्यात अपराधी को पुलिस ने दबोचा
#
पूर्व सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या के विरोध में धनबाद निबंधन कार्यालय बंद, कर्मचारियों ने जताया आक्रोश
#
नई वक्फ कमेटी के पदभार को लेकर विवाद, पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में संभाली गई स्थिति
#
सड़क अब जनता के लिए मौत का रास्ता बना? सड़क की बदहाली पर बोले लोग
#
गया कॉलेज में महिला प्राध्यापिका से दुर्व्यवहार का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
स्कॉर्पियो, लोडेड पिस्टल व गोली के दो अपराधी को पुलिस ने दबोचा , छानबीन में जुटी पुलिस
#
17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी; कई इलाकों में तेज हवाओं का खतरा
#
बंगाल में BJP नहीं जीती, तो EC से उठ जाएगा भरोसा- कन्हैया कुमार
#
सम्राट मंत्रिमंडल का क्या रहेगा फॉर्मूला? कैबिनेट विस्तार से पहले चिराग पासवान ने कहा ...
#
18वीं पुण्यतिथि पर अमर शहीद डीएसपी प्रमोद कुमार को श्रद्धांजलि, परिजनों ने जताई प्रशासन की उपेक्षा