Date: 08/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पूर्व सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या के विरोध में धनबाद निबंधन कार्यालय बंद, कर्मचारियों ने जताया आक्रोश
7/1/2026 5:52:41 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के बेलसगरा गांव निवासी और गिरिडीह के पूर्व सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या के विरोध में बुधवार को धनबाद जिला निबंधन कार्यालय का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। निबंधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। कर्मचारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए हत्या में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की घटना सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करती है। निबंधन कर्मियों ने सरकार से मांग की है कि दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। विरोध के कारण पूरे दिन कार्यालय का कामकाज प्रभावित रहा। दस्तावेजों के निबंधन समेत अन्य कार्य नहीं हो सके, जिससे अपने काम से पहुंचे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें कि मंगलवार को रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के बेलसगरा गांव में जमीन विवाद को लेकर गिरिडीह के पूर्व सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पूरे निबंधन विभाग में शोक और आक्रोश का माहौल है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दिनदहाड़े चाकूबाजी से मचा हड़कंप, बढ़ते अपराध पर पुलिस गश्ती तेज करने की मांग
#
20 हजार रुपये घूस लेते मनरेगा के जेई रंगेहाथ गिरफ्तार, होटल में चल रही थी डील
#
मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,113 किलो गांजा बरामद
#
चौका में डकैती की साजिश नाकाम, छह शातिर अपराधी गिरफ्तार
#
एएसआई संतोष कुमार सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, 8 दोषियों को उम्रकैद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से RPF की स्पेशल टास्क टीम ने बरामद की 130 लीटर शराब और बीयर
#
पूर्व सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या के विरोध में धनबाद निबंधन कार्यालय बंद, कर्मचारियों ने जताया आक्रोश
#
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी लगभग सपाट; IT शेयरों में मजबूती
#
हथियारों के साथ युवक का कथित VIDEO वायरल, पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
#
गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार