Date: 06/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद पहुंचे आईजी शैलेंद्र सिन्हा: प्रिंस खान पर जारी कार्रवाई, कानून से नहीं बचेंगे अपराधी
7/6/2026 1:43:41 PM IST
53
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा सोमवार को धनबाद पहुंचे। समाहरणालय में उन्होंने जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने, बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। बैठक से पहले एसएसपी प्रभात कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। बैठक में एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान आईजी ने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की प्रगति, अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई तथा जिले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संगठित अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चलाने और अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने पर जोर दिया। हाल के दिनों में फरार अपराधी प्रिंस खान द्वारा सांसद ढुल्लू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी को मिली कथित धमकी के संबंध में पूछे गए सवाल पर आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रिंस खान के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की गई है और उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी भी आपराधिक गतिविधि को सफल नहीं होने देगी और जिले में शांति, सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सिंदरी में भाजपा की विशाल जनसभा, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने विपक्ष पर साधा निशाना
#
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक: प्रशासनिक ढांचे, संगठन पर हुई चर्चा
#
डिजिटल लोकतंत्र का नया अध्याय: सोशल मीडिया ने भारतीय राजनीति को कैसे बदल दिया है?
#
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, विधायक राज सिन्हा ने याद किया योगदान
#
हिमांशु सिंह के आवास पहुँची पूर्व विधायक सह भाजपा नेत्री सीता सोरेन, परिजनों से की मुलाकात
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन का चुनाव हुआ सम्पन ,मंजू कुमारी बनीं अध्यक्ष,प्रखंड मंत्री की जिम्मेदारी मिली मधु कुमारी को
#
बिहार में महा जंगल राज हो गया स्थापित - आनंद शंकर पूर्व विधायक
#
डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को मिली सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल में जगह , मंत्री बनने से इलाके में खुशी का माहौल
#
झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत बना केरूवाडूंगरी
#
सन्नी की मौत के बाद परिजन शव को लेकर पहुंचे जिला मुख्यालय,कहा पुलिस ने ....