Date: 07/06/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन का चुनाव हुआ सम्पन ,मंजू कुमारी बनीं अध्यक्ष,प्रखंड मंत्री की जिम्मेदारी मिली मधु कुमारी को
 

5/10/2026 6:35:03 PM IST

68
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :  बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका कर्मचारी यूनियन संघ, गया सदर प्रखंड का चौथा संविधान सम्मेलन एवं त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के तहत आज नामांकन कराया गया तथा पूर्व पदाधिकारियों को निरस्त करते हुए नए संगठन का गठन किया गया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से मंजू कुमारी को गया सदर प्रखंड अध्यक्ष चुना गया, जबकि मधु कुमारी को प्रखंड मंत्री एवं सुमन कुमारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष अनीता झा ने कहा कि महिलाओं की मजबूती संगठन के विस्तार से ही संभव है। जब तक संगठन गांव-गांव तक मजबूत नहीं होगा, तब तक महिलाओं पर शोषण और उत्पीड़न जारी रहेगा। इसी उद्देश्य से संगठन विस्तार अभियान चलाया जा रहा है। वहीं जिला मंत्री शशि भूषण प्रसाद कुमार ने बताया कि बिहार आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ में प्रत्येक तीन वर्ष पर चुनाव कराया जाता है। प्रखंड स्तर पर चुनाव संपन्न होने के बाद जिला एवं फिर राज्य स्तरीय चुनाव आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि गया सदर शाखा का यह पहला चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफल तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय सेविका-सहायिकाओं का चयन किया गया। सम्मेलन के दौरान केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधनों के विरोध में भी प्रस्ताव पारित किया गया। संगठन के नेताओं ने कहा कि सेविका-सहायिकाओं के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
 
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट