Date: 21/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जेएसएलपीएस विवाद में BPM सुधाकर मिश्रा ने रखा अपना पक्ष

7/21/2026 3:27:41 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर में जेएसएलपीएस की महिलाओं द्वारा उपायुक्त से शिकायत किए जाने के बाद अब इस मामले में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक यानी BPM सुधाकर मिश्रा ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने महिलाओं की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट किया और पूरे मामले की जांच की मांग का समर्थन किया। सुधाकर मिश्रा ने कहा कि महिलाओं की ओर से लगाए जा रहे कई आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने बताया कि मामला मुख्य रूप से ऋण वापसी से जुड़ा हुआ है। उनके अनुसार, पिछले करीब छह महीने से कई महिलाओं द्वारा ऋण की राशि वापस नहीं की जा रही थी। इसके बाद सीएलएफ यानी क्लस्टर लेवल फेडरेशन की ओर से नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित मामलों में रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में अगर किसी तरह की अनियमितता हुई है, तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग की ओर से नियमों के तहत ही कार्रवाई की गई है। जेएसएलपीएस की महिलाओं और अधिकारियों के बीच चल रहे विवाद को लेकर अब उपायुक्त स्तर पर जांच की मांग की जा रही है। ऐसे में जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट