Date: 27/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सेवानिवृत्त कर्मियों को राहत की उम्मीद, वीकेएसयू में एक-एक कर सुनी गई समस्याएं
7/27/2026 5:35:52 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा :
राज्यपाल सचिवालय के निर्देश के आलोक में आज वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) के नूतन परिसर में वेतनान्तर एवं पेंशनान्तर से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भोजपुर एवं बक्सर जिले से लगभग 100 की संख्या में सेवानिवृत्त कर्मी, शिक्षकों तथा संबंधित लाभुकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। शिविर में विश्वविद्यालय द्वारा गठित टीम ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की। टीम ने वेतनान्तर, पेंशन निर्धारण, बकाया राशि, सेवा पुस्तिका से संबंधित त्रुटियों सहित अन्य मामलों का अवलोकन करते हुए संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि राज्यपाल सचिवालय का उद्देश्य लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन कर सेवानिवृत्त कर्मियों एवं शिक्षकों को समय पर उनका अधिकार दिलाना है। शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का विभागवार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा जिन मामलों में अतिरिक्त दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, संबंधित आवेदकों को इसकी जानकारी भी दी जाएगी। शिविर में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने की व्यवस्था की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि वर्षों से लंबित वेतनान्तर एवं पेंशनान्तर से जुड़े मामलों का जल्द समाधान होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया कि सभी प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर में नशा मुक्ति को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान, डीएसपी ने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील
#
ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने दबोचा
#
श्रावणी मेले में हाईटेक सुरक्षा का पहरा, फेस रिकॉगनाइजेशन से होगी निगरानी
#
खटिया पर मरीज ढोने की खबर का असर, दुर्गम गांव पहुंचे अधिकारी
#
नहर में डूबने से युवक की मौत, चार दिन बाद मिला शव; गांव में पसरा मातम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, मानस मंदिर में विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में हुआ भजन कीर्तन , प्रधानमंत्री मोदी के स्वास्थ्य की सबो ने किया कामना..
#
सीआईएसएफ और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त
#
रफ़्तार बानी मौत का कारण ,सड़क हादसे में गई जान
#
‘Bharat Innovates 2026’ इवेंट में बड़ा धमाका, 120+ स्टार्टअप्स और 500 निवेशकों की भागीदारी से बढ़ी निवेश की
#
दुकानदार को गोली मारकर सोने की चेन-लॉकेट लूटा, सदर अस्पताल में इलाज जारी