Date: 27/07/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रफ़्तार बानी मौत का कारण ,सड़क हादसे में गई जान 
 

4/9/2026 6:03:19 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :जमशेदपुर के सीतरामडेरा थाना क्षेत्र के सिद्दू कान्हू चौक के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक का नाम सुदीप रॉय था और वह मानगो आजादनगर थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 4 का निवासी था, मृतक भुइयाँडीह से साकची के तरफ जा रहा था इसी बिच भुइयाँडीह सिद्दू कान्हू चौक के पास अज्ञात बड़े वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया और उसका सर कुचल दिया, इससे व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, घटना के बाद इलाके के निवासियों ने मुख्य सड़क को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया, सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझने बुझाने में जुट गई, स्तिथि को देखते हुए खुद धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने लगे, मृतक लाइफलाइन नर्सिंग होम में काम किया करता था।
 
 
 
कोलयांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी  की रिपोर्ट