Date: 27/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महिला की मौत के बाद शव गायब, हत्या के आरोप की जांच में जुटी पुलिस
7/27/2026 5:53:46 PM IST
8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर :
मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। रघुनाथपुर गांव की रहने वाली चांदनी देवी की मौत को लेकर मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं शुरुआती जानकारी के अनुसार महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। आरोप है कि इसके बाद पति और उसके परिजनों ने शव को कहीं छिपा दिया या गंगा में बहाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। पुलिस अब रेलवे ट्रैक से लेकर गंगा और दियारा क्षेत्र तक शव की तलाश में जुटी है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की रहने वाली चांदनी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बीती रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद चांदनी ने गांव के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। आरोप है कि घटना के बाद पति निक्की कुमार मंडल और उसके परिवार के लोगों ने शव को घटनास्थल से हटाकर कहीं छिपा दिया या गंगा नदी में बहा दिया, ताकि साक्ष्य मिटाए जा सकें।घटना की जानकारी मिलते ही चांदनी के मायके वाले रघुनाथपुर पहुंचे और बरियारपुर थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने रेलवे ट्रैक, आसपास के इलाके, दियारा क्षेत्र और गंगा नदी में शव की तलाश शुरू कर दी है, । रेलवे ट्रैक के पास मृतका का चप्पल सहित खून के निशान भी मिले है । जिसका पुलिस के द्वारा साक्ष्य जुटाया जा रहा है । मृतका के मायके पक्ष का कहना है कि चांदनी की शादी करीब 14 वर्ष पहले निक्की कुमार मंडल से हुई थी। उनका आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है और हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाया गया है। घटना के बाद पति समेत उसके परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि ट्रेन से कटकर मौत, हत्या और शव को ठिकाने लगाने के आरोप फिलहाल मायके पक्ष और प्रारंभिक जानकारी पर आधारित हैं। शव की बरामदगी, पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगा।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
तेज रफ्तार वाहन का कहर: 5 वर्षीय बच्ची की मौत, दो महिलाएं घायल, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
#
BDO की गाड़ी पर बड़ा सवाल, 9 साल से बिना नंबर कैसे चल रही थी टाटा सूमो?
#
रोपनी कर रहे किसान पर हमला, ग्रामीणों के हस्तक्षेप से भागे आरोपी
#
धान रोपकर घर लौट रही इंटर पास छात्रा को लगी गोली, खेत विवाद में चली फायरिंग से मचा हड़कंप
#
187 कांडों में जब्त शराब हुई नष्ट, गया प्रशासन ने माफियाओं को दिया सख्त संदेश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, मानस मंदिर में विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में हुआ भजन कीर्तन , प्रधानमंत्री मोदी के स्वास्थ्य की सबो ने किया कामना..
#
सीआईएसएफ और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त
#
रफ़्तार बानी मौत का कारण ,सड़क हादसे में गई जान
#
‘Bharat Innovates 2026’ इवेंट में बड़ा धमाका, 120+ स्टार्टअप्स और 500 निवेशकों की भागीदारी से बढ़ी निवेश की
#
दुकानदार को गोली मारकर सोने की चेन-लॉकेट लूटा, सदर अस्पताल में इलाज जारी