Date: 07/08/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चैन छिनतई कांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; चैन और बाइक बरामद
8/6/2026 6:26:42 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने साकची थाना क्षेत्र में हुई चैन छिनतई की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया चैन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई की रात साकची थाना क्षेत्र के जुबली पार्क रोड स्थित रौनक फूड कॉर्नर के सामने चंदना दास नामक महिला से अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने चैन छीन ली थी। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर साकची थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसके आधार पर पुलिस ने राहुल गोप उर्फ बल्ले और आमीर सरफराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राहुल गोप के कब्जे से छीना गया सिटी गोल्ड का चैन बरामद किया, जबकि आमीर सरफराज के घर से घटना में इस्तेमाल की गई हीरो मोटरसाइकिल जब्त की गई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चैन छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राहुल गोप उर्फ बल्ले के खिलाफ पहले से लूट, रंगदारी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं आमीर सरफराज के खिलाफ भी लूट के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दोनों किसी अन्य चैन छिनतई या लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, जुलाई में करीब 1 करोड़ रुपये का चालान
#
वीकेएसयू के नूतन परिसर में एनएसएस के तत्वावधान में वृक्षारोपण, कुलपति ने किया शुभारंभ
#
धनबाद में शुरू हुई पेपरलेस पासपोर्ट सेवा, अब ऑनलाइन होगा पुलिस वेरिफिकेशन
#
जमशेदपुर: शिक्षक ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना व झूठे दहेज केस में फंसाने की धमकी का लगाया आरोप
#
तीसरी बार बहा झिलिया डायवर्सन, निरीक्षण करने पहुंचे कार्यपालक अभियंता; एक माह में पुल चालू करने का आश्वासन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एकदिवसीय सेमिनार को लेकर तृतीय बैठक आयोजित, तैयारियों पर विभाग में व्यापक मंथन
#
रेलवे के ओवरहेड तार काटकर चोरों ने किया रेल परिचालन को ठप यात्री रहे 4 घंटे परेशान
#
धनबाद में अब होटल में ठहरने के लिए लोगों को चुकाने होंगे अब ज्यादा पैसे ,बिना नक्शा बने भवनों के रेगुलराइजेशन का रास्ता खुला....
#
चंपाई सोरेन के पुत्री ने बुद्धि जीवी लोगो के साथ बैठक कर विचार लिया
#
दोस्त की पिटाई से युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में